February 29, 2008
भारत में केवल 41 प्रतिशत लोगों के पास किसी भी प्रकार का रोजगार! बढ़ती बेरोजगारी व बढ़ती विकास दर जन–विरोधी व्यवस्था का कमाल!
बढ़ती बेरोजगारी
11 फरवरी, 2008 को जयपुर (राजस्थान) के पास अम्बर शहर में सी.आई.एस.एफ. (केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के लिए नाई व धोबियों की नौकरियां हेतु भरती चल रही थी। हालांकि ये पोस्ट `कुशल’ माने जाते हैं, परीक्षा के लिए 80,000 उम्मीदवार पहुंच गये। बिहार, राजस्थान, हरियाणा व अन्य प्रान्तों में पिछले वर्षों में अर्धसैनिक बलों [...]