March 23, 2008
शहादत की 77व वर्षगांठ पर शहीद भगत सिंह तथा समकालीन कम्युनिस्ट आंदोलन– 1 – एस.एस. महल
विचारधारात्मक विकास की प्रक्रिया से गुजरकर भगत सिंह एक क्रान्तिकारी कम्युनिस्ट में विकसित हुए। उस समय के राजनीतिक वातावरण तथा पारिवारिक माहौल के चलते अल्पायु में ही वे राष्ट्रीय आन्दोलन में शामिल हो गये। औपचारिक शिक्षा को छोड़कर असहयोग आन्दोलन में कूद गये। असहयोग आन्दोलन के बीच में ही वापस लिये जाने तथा बरदोली सत्याग्रह [...]