Entries Tagged as ‘मजदूर वर्ग’

April 20, 2008

बी.सी.सी.एल (धनबाद) - कोयला मजदूरों का सफल संघर्ष

इफ्टू से संबं‌धित झारखण्ड माइंस लाल झण्डा यूनियन के नेतृत्व में भारत कोकिंग कोल लि., धनबाद में पीस–रेट मजदूरों ने एक वर्ष के अंतराल में पुन: एक बार सफल संघर्ष किया। ज्ञात हो कि जुलाई 2005 में सम्पन्न एवं 1.7.2001 से लागू सातवें राष्ट्रीय कोयला वेतन समझौते के अंतर्गत पीस–रेटेड मजदूरों के साथ भेदभाव हुआ [...]

April 2, 2008

सासाराम (बिहार) - जन–विरोधी नीतियों के खिलाफ रैली

बिहार की नितीश–मोदी सरकार के ढाई साल के शासन की किसान–मजदूर–विरोधी नीतियों का प्रभाव स्पष्ट दिखाई देने लगा है। भूमि सुधारों के संदर्भ में गठित बंदोपायाय आयोग की रिपोर्ट को सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल रखा है। जन वितरण प्रणाली से प्राप्त होने वाले अनाज एवं केरोसीन तेल की मात्रा लगातार घटाई जा रही [...]

April 1, 2008

शहीद भगत सिंह तथा समकालीन कम्युनिस्ट आंदोलन–२ - एस. एस. महल

भगत सिंह के राजनैतिक रूप से सक्रिय होने के समय रूस में सर्वहारा क्रांति विजयी हो चुकी थी तथा लेनिन के नेतृत्व में कम्युनिस्ट इंटरनेशनल स्थापित की जा चुकी थी। 1922 में कोमिन्टर्न ने उपनिवेशों में क्रांति के सम्बंध में लेनिन की थीसिस ग्रहण की थी जिसमें उपनिवेशों में साम्राज्यवाद–विरोधी संघर्षों का समर्थन किया गया [...]

March 22, 2008

केन्द्रीय बजट 2008–’09 - जनता के लिए घडि़याली आंसू तथा धनी वर्गों को रियायतें

जहां पहले बजट से तात्पर्य सरकार के एक वर्ष के आय–व्यय का विवरण व नये करों और नये खर्चों का विवरण प्रस्तुत करना होता था जिनसे सरकार द्वारा अपनायी जा रही दिशा का पता चलता था, वहीं बजट 2008 तथा पिछले कई वर्षों के बजट महज खोखली घोषणाओं के पर्याय बन गये हैं। गणित से [...]

March 15, 2008

लखनऊ - किसानों और मजदूरों की मांगों पर पार्टी का जोरदार प्रदर्शन

12 मार्च को विधान सभा, लखनऊ के सामने पार्टी ने एक बड़ा धरना देकर राज्य सरकार को किसानों और मजदूरों की विभि समस्याओं पर चेतावनी दी। इसमें भाग लेने के लिए हजारों की संख्या में हाथों में लाल झण्डियां व नारे लिखी हुई तख्तियां लिए किसान व मजदूर, महिलाएं व पुरुष रेलवे स्टेशन पर एकत्रा [...]

March 1, 2008

चन्द्रशेखर आजाद के 78वें शहादत दिवस पर : जमुना घाटी में सामंत–माफिया गिरोहों व बसपा नेताओं को संगठित चुनौती

रोजगार की रक्षा के लिए मशीनें हटाने का बालू मजदूरों का पुन: सफल संघर्ष

27 फरवरी, 2008 को इलाहाबाद में कई संगठन अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का 78वां शहादत दिवस मना रहे थे। पार्टी ने भी इस अवसर पर घूरपुर में एक यादगार सभा का आयोजन किया था, जिसमें लगभग 300 लोगों ने भाग लिया। [...]

February 27, 2008

उधमसिंह नगर ( उत्तराखंड ) में ठेकेदारी मजदूरों का आन्दोलन

जिला उधमसिंह नगर की काशीपुर तहसील के सभी उद्योगों में बड़े पैमाने पर ठेकेदारी प्रथा लागू है। ये उद्योग कागज निर्माण, बिजली उत्पादों, इंजीनियरिंग, कपड़ा, आदि के है । औद्योगिक क्षेत्रा उत्तर प्रदेश की सीमा से लगा होने के कारण अधिकतर मजदूर मुरादाबाद जिले की ठाकुरद्वारा तहसील के गांवों से आते है ।
सूर्या रोशनी लिमिटेड [...]

February 15, 2008

पानीपत : बिजली अपूर्ति की अनियमितता के खिलाफ मजदूरों का प्रदर्शन

झूठे चुनावी वायदों की पोल खुलने पर हरियाणा प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध जनाक्रोश दिनों–दिन बढ़ रहा है। बिजली सप्लाई व्यवस्था महीनों से बुरी तरह चरमरा चुकी है। प्रतिदिन औसतन 17–18 घंटे पावर कट रहता है। बिजली आने–जाने का कोई वक्त तय नहीं है। विकसित राज्य का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी के [...]

January 1, 2008

देश–विरोधी व जन–विरोधी शासक वर्गों की पार्टियां तथा नक्सलवाद

दिसम्बर माह में एन.डी.सी. की बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक बार फिर कहा कि नक्सलवादी आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। इस आशय के बयान वे अपने शासनकाल में पहले भी देते आये हैं। भाजपा को अपना राजनीतिक शत्रु नहीं, महज राजनीतिक–विरोधी समझने वाले कांग्रेसी नेता नक्सलवादियों को देश का शत्रु [...]