पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में सी.पी.एम. सरकार द्वारा विस्थापन का विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस, पार्टी कार्यकर्ताओं तथा गुण्डों के संयुक्त हमले का अनुसरण करते हुए उड़ीसा की बीजद–भाजपा नवीन पटनायक सरकार ने कोरियाई कम्पनी पोस्को के इस्पात संयंत्रा की स्थापना, जिसे विशेष आर्थिक क्षेत्रा का दर्जा दिया गया है, से विस्थापित होने वाले [...]